Breaking Newsभारत

गाजीपुर : सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान थीम पर जनपद के सभी विकास खंडों में तीन दिवसीय प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ

सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान थीम पर जनपद के सभी विकास खंडों में तीन दिवसीय प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ

गाजीपुर। केंद्र सरकार के सफल, जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद गाजीपुर के समस्त विकास खंडों में रविवार से तीन दिवसीय प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। 14 से 16 जून तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना है।अभियान के तहत सभी विकास खंड मुख्यालयों पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, विभिन्न विभागों तथा विकास खंड प्रशासन के सहयोग से आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई है। वहीं 18 से 20 जून तक जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम हाल एवं परिसर में भी विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, पीएम मातृ वंदना योजना, पीएम स्वनिधि योजना, अटल पेंशन योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को भी प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आमजन को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष शिविर भी आयोजित किए। प्रदर्शनी में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने निकटतम विकास खंड मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शनी में पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा उनका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और आमजन को विकास यात्रा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button