Breaking Newsभारतराजनीति

गाजीपुर : देश का प्रत्येक नागरिक राष्ट्र निर्माता: पारसनाथ राय

देश का प्रत्येक नागरिक राष्ट्र निर्माता: पारसनाथ राय

आगामी १८जून को १०.००बजे गाजीपुर जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के निमित्त आज जखनियां, सादात एवम् मनिहारी खण्ड में सघन जनसंपर्क करते हुए शिक्षकगण,अधिवक्तागण, समाज के सजग नागरिक बन्धुओं तथा पत्रकारगण को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम को माननीय अरुण कुमार सिंह जी (राष्ट्रीय महासचिव बीजेपी) सम्बोधित करेंगे। जनसंपर्क के दौरान आदरणीय पारसनाथ राय ने कहा कि चाहे कोई छोटा काम करने वाला हो या किसी बड़ी कुर्सी पर बैठा हो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने बारह वर्ष के कार्यकाल में जनसामान्य को यह बोध कराया है कि प्रत्येक नागरिक राष्ट्र निर्माता की भूमिका में है। जनता द्वारा मतों के रूप में दिए गए समर्थन से आज देश का वातावरण बदला है। नरेन्द्र मोदी की सरकार ने विगत बारह वर्षों में असंभव लगने वाले कार्यों को भी सम्भव कर दिखाया है। पत्रकार साथियों के माध्यम से समाज के प्रबुद्धवर्ग से आग्रह है कि जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले सम्मेलन में उपस्थित होकर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार सिंह के विचारों को सुनें तथा दूरदर्शी प्रधानमंत्री की उपलब्धियों के उत्सव में शामिल हों। इस संपर्क अभियान में प्रमुख रूप से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ विजयबहादुर सिंह, डॉ भूलन सिंह, जयराम यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता पद्मकांत पाण्डेय, साहित्यकार राकेश जी,डॉ संतोष कुमार मिश्र, संजय सिंह, इन्द्रजीत सिंह, आनन्द सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button