Breaking Newsभारतशिक्षा

गाजीपुर : प्रवक्ता प्रारम्भिक परीक्षा-2026: डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रवक्ता प्रारम्भिक परीक्षा-2026: डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

गाजीपुर, 14 जून 2026। प्रवक्ता प्रारम्भिक परीक्षा-2026 को पूर्णतः शुचितापूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आया। रविवार को आयोजित परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी गाजीपुर एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज महुआबाग, खालिसपुर इंटर कॉलेज सहित अन्य महत्वपूर्ण परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। उन्होंने केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की तथा कंट्रोल रूम से प्रत्येक गतिविधि की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने परीक्षार्थियों के लिए सीटिंग प्लान, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने तथा किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन जांच करने तथा मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री को अंदर ले जाने से रोकने के निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता भंग करने, अफवाह फैलाने अथवा नकल जैसे अनुचित साधनों का प्रयोग कराने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा देने की अपील की।जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button