गोरखपुर जनता दर्शन; सीएम ने फरियादियों से की मुलाकात, न्याय का दिया भरोसा

गोरखपुर जनता दर्शन; सीएम ने फरियादियों से की मुलाकात, न्याय का दिया भरोसा
मुख्यमंत्री ने गुरु गोरखनाथ पूजा के साथ दिन की शुरुआत की. पूजा अर्चन के बाद गौशाला गए फिर एक-एक गायों को गुड़ खिलाया.
गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन गोरक्षनाथ मंदिर पहुंचे. योगी ने फरियादियों से मुलाकात की. सीएम ने कहा कि भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, गरीब और बेसहारा लोगों को उचित न्याय मिले.
मुख्यमंत्री ने हिंदू सेवा आश्रम में एक-एक फरियादियों से मुलाकात कर आवश्यक निर्देश दिए. जनता दर्शन में आए हुए लोगों ने मुख्यमंत्री से अपने मन की बात और व्यथा बताई, तो मुख्यमंत्री ने अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.
मुख्यमंत्री ने गुरु गोरखनाथ पूजा के साथ दिन की शुरुआत की. पूजा अर्चन के बाद गौशाला गए फिर एक-एक गायों को गुड़ खिलाया और उन्हें दुलारा. योगी जब भी गोरखपुर आते हैं तो गौ सेवा जरूर करते हैं जिसकी झलक आज भी देखी गई.
जनता दर्शन में करीब 200 फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे, जिसमें सबसे ज्यादा जमीन से जुड़े मामले को लेकर फरियादी पहुंचे. मुख्यमंत्री ने सभी फरियादियों के समस्या के निदान का भरोसा भी दिया. मुख्यमंत्री के गोरखपुर आगमन की सूचना पाकर फरियादी रविवार दोपहर बाद ही गोरखनाथ मंदिर में जुट गए थे, जिन्हें आज कुर्सी पर बैठकर मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादियों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना और आवश्यक करवाई करने का निर्देश जारी किया.
गोरखपुर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, सहित विभिन्न जिलों से फरियादी जनता दर्शन में पहुंचे थे. कई फरियादियों ने अपने परिवार में बीमारी से ग्रसित के इलाज के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई, तो मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से आयुष्मान कार्ड और एस्टीमेट बनाकर शीघ्र सहायता राशि सभी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया और कहां की इलाज में कोई कमी नहीं आनी चाहिए, पैसे का इंतजाम हो जाएगा. ये सुनकर फरियादी भावुक हो गए, फरियादियों के साथ आए हुए मासूम बच्चों को मुख्यमंत्री ने चॉकलेट दिया और साथ ही उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछा.



