Breaking Newsभारत

योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाएं – योग गुरु डॉ. विनय मल्ल

योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाएं – योग गुरु डॉ. विनय मल्ल

गोरखपुर

कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन जी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के तैयारी के अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित महायोगी गुरु गोरक्षनाथ शोधपीठ द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. कुशल नाथ मिश्र ने किया l योग गुरु डॉ. विनय कुमार मल्ल ने ध्यान एवं ऊं शब्द के उच्चारण के साथ सत्र प्रारंभ किया l योग गुरु ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन जैसे ताड़ासन, वृक्षासन, उत्कटासन, चक्रासन, उष्ट्रासन,शशकासन, शीर्षासन ,वीरभद्रासन, मंडूकासनआदि साथ में विभिन्न प्राणायामों एवं षट्कर्म की विधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया ।

कार्यक्रम में डॉ.मनोज द्विवेदी, जनार्दन मिश्रा, डॉ. सुनील कुमार, चिन्मयानंद मल्ल, सत्य प्रकाश,मोनिका रावत, सृष्टि, भूमि मल्ल, नितेश, सौम्या, रश्मि सिंह, रेनू सिंह , मधु निषाद,मुकेश,शोधार्थी, प्रभुनाथ मिश्र वेदाश्री मल्ल एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button