Breaking Newsभारत

GDA उपाध्यक्ष का फर्जी WhatsApp: अभिनव गोपाल के नाम से बना Fake व्हाट्सएप अकाउंट, मांगे रुपये

GDA उपाध्यक्ष का फर्जी WhatsApp: अभिनव गोपाल के नाम से बना Fake व्हाट्सएप अकाउंट, मांगे रुपये

गोरखपुर विकास प्राधिकरण जीडीए के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर साइबर ठगी की कोशिश सामने आई है। अज्ञात व्यक्ति ने उनका फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों से संपर्क कर रुपये मांगना शुरू कर दिया है।

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर साइबर ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। आरोपी खुद को जीडीए उपाध्यक्ष बताकर रुपये मांग रहा है।

जानकारी के अनुसार, वियतनाम के मोबाइल नंबर +84838725512 से लोगों को व्हाट्सएप संदेश भेजे जा रहे हैं। इस नंबर पर जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल का फोटो लगाया गया है, जिससे लोग आसानी से भ्रमित हो सकते हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद उपाध्यक्ष ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

अभिनव गोपाल ने स्पष्ट किया है कि यह नंबर उनका नहीं है और किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके नाम और तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास इस नंबर से रुपये मांगने या किसी अन्य प्रकार का संदेश आता है तो उस पर बिल्कुल भरोसा न करें। किसी भी स्थिति में धनराशि ट्रांसफर न करें।उन्होंने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध नंबर को तुरंत ब्लॉक करें और इसकी जानकारी अपने परिचितों को भी दें, ताकि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार न हो सके। जीडीए उपाध्यक्ष ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button