भारतराजनीति

ईशोपुर ग्राम चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू हुए प्रभारी मंत्री जनसमस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ईशोपुर ग्राम चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू हुए प्रभारी मंत्री जनसमस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

सैदपुर (गाजीपुर), 13 जून। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष’ जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत शनिवार को तहसील सैदपुर के ग्राम पंचायत ईशोपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।ग्राम चौपाल के दौरान प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। चौपाल में ग्रामीणों ने पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सड़क, नाली निर्माण, राजस्व विवाद, पेंशन, राशन कार्ड एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़े प्रकरण प्रस्तुत किए।सभा को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का कार्यकाल सेवा, सुशासन, पारदर्शिता और विकास को समर्पित रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, हर घर जल योजना, स्वच्छ भारत मिशन, विश्वकर्मा योजना, कन्या सुमंगला योजना तथा विभिन्न पेंशन योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। महिलाओं, किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।प्रभारी मंत्री ने विकसित भारत-2047 के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि देश आत्मनिर्भरता और समग्र विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं और नारी शक्ति वंदन अधिनियम को भी महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपद में संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम चौपाल में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।कार्यक्रम में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों प्रहलाद राजभर एवं सुमित पाल को प्रभारी मंत्री द्वारा 50-50 हजार रुपये का प्रोत्साहन चेक प्रदान किया गया। इसके उपरांत उन्होंने ग्राम सचिवालय ईशोपुर परिसर में पौधरोपण किया तथा महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों के अन्नप्राशन कार्यक्रम में भी सहभागिता की।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राजन राय, परियोजना निदेशक, उपजिलाधिकारी सैदपुर, खंड विकास अधिकारी सैदपुर तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button