भारत

गिले-शिकवे भुलाकर फिर एक हुए दंपति, परिवार परामर्श केंद्र ने बचाए तीन परिवार

गिले-शिकवे भुलाकर फिर एक हुए दंपति, परिवार परामर्श केंद्र ने बचाए तीन परिवार

गाजीपुर, 12 जून 2026। महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र गाजीपुर ने एक बार फिर अपने सराहनीय प्रयासों से टूटते परिवारों को जोड़ने का कार्य किया है। शुक्रवार को आयोजित काउंसिलिंग सत्र में पति-पत्नी के विवाद से संबंधित कुल 15 प्रकरणों की सुनवाई की गई।पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में लंबे समय से विवादित चल रहे तीन मामलों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर मध्यस्थता कराई गई। काउंसलरों के प्रयासों से पति-पत्नी ने अपने गिले-शिकवे भुलाकर आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया, जिसके बाद उनकी सकुशल विदाई कराई गई।इसके अतिरिक्त दो प्रकरणों में दोनों पक्षों के लगातार अनुपस्थित रहने के कारण पत्रावली बंद कर दी गई, जबकि तीन मामलों में विधिक परामर्श प्रदान करते हुए पत्रावली का निस्तारण किया गया। शेष मामलों में सहमति न बनने पर अगली तिथि निर्धारित की गई।इन प्रकरणों के सफल निस्तारण में काउंसलर कमरुद्दीन, पूजा श्रीवास्तव, महिला आरक्षी सविता, महिला आरक्षी रागिनी तथा आरक्षी शिव शंकर यादव सहित अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button