Breaking News

गुरुग्राम : नेकी की दीवार किसी यज्ञ से कम नहीं: डॉ पुष्पा अंतिल

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24 सुरेंद्र गुरुग्राम

नेकी की दीवार किसी यज्ञ से कम नहीं: डॉ पुष्पा अंतिल

द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज गुरुग्राम में आज एक अनूठी पहल देखने को मिली । यहाँ पर कॉलेज प्रिंसिपल और स्टाफ ने मिलकर एक ऐसी पावन यज्ञ रूपी मुहिम चलायी जिसे देखकर हर किसी के मन में एक ही भाव आता है कि हमें जीवन में जो कुछ मिला है वह सब परमात्मा की कृपा से मिला है और हमें भी अपने हाथों से कुछ ना कुछ दान अवश्य करते रहना चाहिए ।कॉलेज मीडिया अधिकारी प्रोफ़ेसर लीलमणी गौड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को ऐसी घरेलू वस्तुएँ दान देने के लिए प्रेरित करना है जिनका इस्तेमाल उनके घरों में ना हो रहा हो और वे वस्तुएं किसी अन्य के काम आ सकती हों ।अपने वक्तव्य में डॉ पुष्पा अंतिल ने बताया कि हमारे घरों में सैंकड़ों ऐसी वस्तुएं बेकार पड़ी होती हैं जिनका हम उपयोग ही नहीं कर पाते और वे वस्तुएं किसी दूसरे की बड़ी जरूरत पूरी कर सकती हैं ।इस श्रेणी में पुराने कपड़े,जूते,किताब,पेन, पेंसिल,दवाईयां, बर्तन,दरी,चद्दर,कुर्सी,मेज,बोतल,बैग,टिफ़िन बॉक्स,रसोई का सामान,बिजली के उपकरण,इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि अनेक चीजें आती हैं ।ज्यादातर लोगों को इसका पता ही नहीं होता कि ये चीज़ें जिन्हें आप फेंकने जा रहें हैं , किसी दूसरे व्यक्ति की कितनी बड़ी जरूरत को पूरी कर सकती हैं ।

डॉ राजकुमार ने कहा कि कॉलेज द्वारा इस नई पहल को अमलिजामा पहनाते देख अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी ।कार्यक्रम के अंत में डॉ लीलमणी गौड़,डॉ पायल,डॉ निताशा,डॉ कंवर सिंह ,पवन,शशि,अमित श्योकन्द के अलावा सफाई सैनिकों में शीला ,सरोज,पूजा आदि ने प्रिंसिपल का धन्यवाद किया ।डॉ अंतिल ने इस नेकी की दीवार को किसी यज्ञ के समान ही पावन और पवित्र कह कर पुण्य कमाने का जरिया बताया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button