Breaking Newsभारत

गाजीपुर : कटरिया घटना के बाद धरम्मरपुर जमानिया पक्का पुल पर लगाई गई जाली

गाजीपुर 

कटरिया घटना के बाद धरम्मरपुर जमानिया पक्का पुल पर लगाई गई जाली

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत धरम्मरपुर जमानिया पक्का पुल पर आम जन के सुरक्षा के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग ने लोहे की जाली लगाने का कार्य शुरू कर दिया है।

पक्का पुल के दोनों तरफ 653 मीटर सुरक्षा जाली लगाई जाएगी। जमानियां धरम्मरपुर पक्का पुल पर आए दिन कोई न कोई आत्महत्या की नियत से पुल से नदी में छलांग लगा देता है। जिससे अब तक कई लोगों की डूबकर मृत्यु भी हो चुकी है और कई की जान नाविकों ने भी बचाया है।

पिछले दिनों कटरिया गांव की किशोरी का शव इसी पुल के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में मिली थी। इस घटना को लेकर खूब राजनीति हुई। इस घटना के बाद से लोक निर्माण विभाग सतर्क हो गया है और इस पुल पर दोनों तरफ लोहे की सुरक्षा जाली लगाने में जुट गया है।

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि इस पुल पर 653 मीटर दोनों तरफ सुरक्षा जाली लगाया जाएगा जिससे लोगों की सुरक्षा व वाहन भी सुरक्षित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button