Breaking Newsभारत

जखनिया : मोदी के नेतृत्व में भारत के वैज्ञानिकों ने रचा इतिहास – प्रमोद वर्मा

मोदी के नेतृत्व में भारत के वैज्ञानिकों ने रचा इतिहास – प्रमोद वर्मा

स्थानीय जखनिया। मन की बात प्रधानमंत्री के साथ कार्यक्रम बूथ संख्या 242 पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर के साथ उनके आवास पर कार्यकर्ताओं के संग रेडियो पर सुना गया। उक्त अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 अप्रैल 2026 को प्रसारित ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड में बताया कि देश की वैज्ञानिक प्रगति और आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर दिया गया है।

नागरिक परमाणु कार्यक्रम पर पीएम मोदी ने भारत के परमाणु वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए बताया कि तमिलनाडु के कलपक्कम में फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने ‘क्रिटिकलिटी’ हासिल कर ली है। उन्होंने इसे राष्ट्र निर्माण और जनहित में एक बड़ी उपलब्धि बताया।

पवन ऊर्जा में भारत की शक्ति को उन्होंने गर्व के साथ साझा किया कि भारत आज विंड ऊर्जा (विंड एनर्जी) के क्षेत्र में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत बन चुका है।

उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों में बांस के क्षेत्र में हो रहे इनोवेशन और वैल्यू एडिशन की चर्चा की।

पीएम ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए दुनिया से भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपनाने की अपील की और उनके विचारों को विश्व शांति के लिए अनिवार्य बताया। संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने आगामी जनगणना का भी जिक्र किया। प्रमोद वर्मा ने कहा भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता इंद्रदेव कुशवाहा, उमाशंकर यादव, मिठुर वर्मा, वीरेंद्र, सत्य प्रकाश, जगदीश बाँसफोर, गुड़िया देवी, मालती देवी, गोलू गुप्ता, वरुण पांडेय, प्रशांत, पियूष, पंकज सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button