Breaking Newsभारत

जखनिया(गाजीपुर) : महिला आरक्षण विधेयक को लेकर शादियाबाद में प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

महिला आरक्षण विधेयक को लेकर शादियाबाद में प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

जखनिया(गाजीपुर):शादियाबाद थाना क्षेत्र के मुख्य चौराहे पर रविवार को महिला आरक्षण विधेयक को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ देखने को मिलीं। भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए विपक्षी नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कुछ नेताओं के पुतले भी जलाए गए।कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सोनकर ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से महिला आरक्षण विधेयक लाने के पक्ष में है। उन्होंने विपक्षी दलों पर इस विषय को लेकर सवाल भी उठाए।इस अवसर पर पार्टी की जिला मंत्री किरण सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण का मुद्दा महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने इसे स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक महिलाओं की भूमिका बढ़ाने वाला कदम बताया। वहीं, मंडल उपाध्यक्ष नीलम चौबे ने भी इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।प्रदर्शन के दौरान डॉ. प्रियंका जायसवाल, प्रतिमा सिंह, प्रदीप सिंह, राजकुमार बिंद, नरेंद्र चौहान, हंसराज राजभर और ओमकार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय महिलाएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button