Breaking Newsधर्मभारत

जखनिया (गाजीपुर) : जलालपुर धनी मटिया में गूंज रही भक्ति की स्वर लहरियां: भव्य श्रीराम कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की आस्था, संत सर्वेश जी की वाणी से भावविभोर हो रहे भक्त

जलालपुर धनी मटिया में गूंज रही भक्ति की स्वर लहरियां: भव्य श्रीराम कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की आस्था, संत सर्वेश जी की वाणी से भावविभोर हो रहे भक्त

जखनिया (गाजीपुर): तहसील जखनिया अंतर्गत ग्राम सभा जलालपुर धनी मटिया इन दिनों भक्ति और आध्यात्म की अद्भुत ऊर्जा से सराबोर है, जहां नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा महोत्सव पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु कथा का रसपान कर भावविभोर हो रहे हैं और वातावरण पूरी तरह राममय हो उठा है।

इस दिव्य कथा का रसपान करा रहे प्रेममूर्ति युवा संत सर्वेश जी महाराज अपनी ओजस्वी वाणी और मधुर प्रवचनों से श्रोताओं के हृदय को स्पर्श कर रहे हैं। उनके द्वारा प्रस्तुत श्रीराम कथा न केवल धार्मिक भावनाओं को जागृत कर रही है, बल्कि लोगों के भीतर आत्मिक ऊर्जा का संचार भी कर रही है। कथा पंडाल में बैठा हर श्रद्धालु मानो प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जुड़कर एक नई दिशा प्राप्त कर रहा है।

इस भव्य आयोजन के मुख्य आयोजक अखिलेश गिरी हैं, जो अपनी वैवाहिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर इस पुण्य आयोजन का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में अपने परिवार एवं इष्ट-मित्रों के साथ पहुंचकर इस दिव्य कथा का श्रवण करें और भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें।

कथा स्थल पर हर दिन भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। सजे-धजे पंडाल, भजन-कीर्तन और संतों के प्रवचनों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत है।

यह श्रीराम कथा महोत्सव न केवल धार्मिक आयोजन है, बल्कि सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरूकता का भी संदेश दे रहा है, जिसमें शामिल होकर श्रद्धालु स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर रमेश गिरी, पारस गिरी, राजेश गिरी ,साहब गिरी, सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button