गाजीपुर : उदंती नदी पर बनेगा विकास का पुल : विधायक बेदी राम ने किया भव्य शिलान्यास, परेवा–हुरमुजपुर को मिलेगी सीधी राह

उदंती नदी पर बनेगा विकास का पुल : विधायक बेदी राम ने किया भव्य शिलान्यास, परेवा–हुरमुजपुर को मिलेगी सीधी राह
गाजीपुर संवाददाता

शादियाबाद क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार देते हुए विधायक बेदी राम ने परेवा से हुरमुजपुर को जोड़ने वाले मंगाई नदी पर प्रस्तावित पुल मार्ग का विधिवत शिलान्यास किया। इस महत्वपूर्ण परियोजना के शुरू होने से अब वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या का समाधान होगा और हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।
यह पुल न केवल दूरी को कम करेगा, बल्कि आसपास के गांवों के बीच संपर्क को भी मजबूत बनाएगा, जिससे व्यापार, शिक्षा और दैनिक आवागमन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक बेदी राम का आभार व्यक्त किया। लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।
इस अवसर पर विधायक बेदी राम ने कहा कि वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और आने वाले समय में और भी जनहित के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम विधायक प्रतिनिधि अरविंद कुमार और दीपक यादव भावी जिला पंचायत चतुर्थ एवं पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता सुभाष चंद्र, क्षेत्रीय जेई राजेश कुमार, ग्राम प्रधान गुड्डू यादव, परेवा, ग्राम प्रधान गुड्डू गोड़ हरमुजपुर एवं केदारनाथ राजभर गुड्डु राजभर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


