जखनिया : भाजपा का बूथ सत्यापन संगठन का जागरण है – भानुप्रताप सिंह

भाजपा का बूथ सत्यापन संगठन का जागरण है – भानुप्रताप सिंह

स्थानीय जखनिया। आज भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर की उपस्थिति में जाही शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 103, 104, 105, 106, 197का सत्यापन किया गया। उक्त अवसर पर भानुप्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बूथ सत्यापन अभियान का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन की वास्तविक स्थिति का आकलन करना और उसे आगामी चुनावों के लिए अभेद्य बनाना है। संगठनात्मक मजबूती के लिए पार्टी ने यह तय किया है कि हर बूथ पर गठित समितियों (बूथ अध्यक्ष, सचिव और सदस्यों) का भौतिक सत्यापन करना ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कागजों पर मौजूद कार्यकर्ता जमीन पर भी सक्रिय हैं। सत्यापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं से सपर्क होने से उनका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ता है बूथों व चुनाव के लिए मानसिक रूप से तैयार होते हैं, और संगठन के कार्यकर्मो की सही रुपरेखा का तय होती है। भाजपा जमीन से जुड़कर कार्य करती है और कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा का कार्यकर्ता 24/7 लगातार पार्टी के लिये कार्य करता है और संगठन सरकार की योजनाओं के बारे में जन जन तक जानकारी पहुँचाता है। जाही शक्तिकेन्द्र पर नए कार्यकर्ताओं का समायोजन किया गया और बूथ समितियों की सक्रियता को परखा गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, जिला प्रतिनिधि उमाशंकर यादव, महामंत्री द्वय पीयूष सिंह, पंकज सिंहा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख अरविंद चौहान, बूथ अध्यक्ष विनोद गुप्ता, महेंद्र, लक्ष्मण चौहान, दुर्ग विजय राजभर, सर्वदेव कुशवाहा, राकेश सहित पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।



