गाजीपुर : जनगणना 2027 प्रशिक्षण का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, शत-प्रतिशत शुद्धता पर दिया जोर

जनगणना 2027 प्रशिक्षण का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, शत-प्रतिशत शुद्धता पर दिया जोर
गाजीपुर, 24 अप्रैल 2026

जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी अनुपम शुक्ला ने पालिटेक्निक कॉलेज गाजीपुर में आयोजित जनगणना 2027 के प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों की तैयारियों का जायजा लिया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसमें शत-प्रतिशत शुद्धता और सावधानी बरतना अनिवार्य है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही सभी जानकारियों को गंभीरता से समझें और अपने कार्यक्षेत्र में उनका सही तरीके से अनुपालन करें।उन्होंने कहा कि सभी गणनाकर्मी पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जनगणना के सफल संचालन के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक बिंदु को विस्तार से समझाया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण में उपस्थित कार्मिकों से संवाद करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना और कार्य के दौरान आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर मास्टर ट्रेनर से समन्वय स्थापित कर उसका समाधान प्राप्त करें और उचित मार्गदर्शन लें।इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भोजन व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही या कमी न हो।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार सदर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



