लखनऊ एलडीए का ओटीएस शिविर आज व कल

लखनऊ एलडीए का ओटीएस शिविर आज व कल
लखनऊ। एलडीए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-4 में कावेरी अपार्टमेंट के पीछे स्थित साइट ऑफिस में शुक्रवार और शनिवार को शिविर लगेगा।उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि डिफॉल्टर आवंटी इस अवसर का लाभ उठाकर शिविर में आकर ओटीएस के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवंटियों की सुविधा के लिए विशेष कार्याधिकारी देवांश त्रिवेदी एवं रोहित सिंह की अध्यक्षता में शिविर में संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। आवंटियों को योजना की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही ऑनलाइन फॉर्म भरने में सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ओटीएस-2026 के लिए प्राधिकरण भवन में स्थापित विशेष हेल्प डेस्क भी संचालित रहेगी। ओटीएस के अंतर्गत आवेदन करने वाले सभी बकायेदार आवंटियों को दंड ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज से छूट मिलेगी।लखनऊ एलडीए का ओटीएस शिविर आज व कल
लखनऊ। एलडीए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-4 में कावेरी अपार्टमेंट के पीछे स्थित साइट ऑफिस में शुक्रवार और शनिवार को शिविर लगेगा।उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि डिफॉल्टर आवंटी इस अवसर का लाभ उठाकर शिविर में आकर ओटीएस के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवंटियों की सुविधा के लिए विशेष कार्याधिकारी देवांश त्रिवेदी एवं रोहित सिंह की अध्यक्षता में शिविर में संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। आवंटियों को योजना की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही ऑनलाइन फॉर्म भरने में सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ओटीएस-2026 के लिए प्राधिकरण भवन में स्थापित विशेष हेल्प डेस्क भी संचालित रहेगी। ओटीएस के अंतर्गत आवेदन करने वाले सभी बकायेदार आवंटियों को दंड ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज से छूट मिलेगी।



