Breaking Newsभारत

राष्ट्रीय लोक अदालत नौ मई को, अधिकाधिक वाद निस्तारण पर जोर

राष्ट्रीय लोक अदालत नौ मई को, अधिकाधिक वाद निस्तारण पर जोर

लखनऊ। जनसामान्य को त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने के लिए नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को समीक्षा बैठक में बैंकों और वित्तीय संस्थानों को विशेष निर्देश दिए गए। यह आयोजन राष्ट्रीय और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर किया जा रहा है।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में हुई बैठक में सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने बैंकों और फाइनेंस कंपनियों से संबंधित वादों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि लोक अदालत में अधिक से अधिक मामले निस्तारित किए जाएं। सभी बैंक अधिकारी अपनी शाखाओं में बैनर लगाकर लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने व्हाट्सएप और मेसेज के जरिये भी अधिक से अधिक लोगों को सूचना देने के निर्देश दिए। डीएम विशाख जी ने भी लोगों से लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद निपटाने की अपील की। बैठक में जिला अग्रणी के प्रबंधक मनीष पाठक के साथ विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों के जिला समन्वयक व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button