Breaking Newsभारतराजनीति

उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर

उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर

सरकार ने नियमित कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला लिया है। अब कर्मचारियों को उनके मूल वेतन का 55 प्रतिशत डीए मिलेगा।

इस फैसले से निगम के करीब 14 हजार अधिकारियों और कर्मचारियों को लाभ होगा। यह बढ़ोतरी सातवें वेतनमान के तहत लागू की गई है और इसकी प्रभावी तिथि 1 जनवरी से मानी जाएगी।

हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस बढ़े हुए महंगाई भत्ते पर किसी प्रकार का एरियर नहीं दिया जाएगा। यह निर्णय एम्पावर्ड कमेटी की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है।

सरकार के इस कदम को कर्मचारियों के लिए आर्थिक राहत के रूप में देखा जा रहा है, जिससे बढ़ती महंगाई के बीच उन्हें कुछ सहारा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button