Breaking Newsभारत

गाजीपुर : अनुपम शुक्ला ने संभाला गाजीपुर के जिलाधिकारी का कार्यभार,कोषागार में अभिलेखों पर हस्ताक्षर कर ग्रहण किया पदभार, मीडिया से संवाद में पारदर्शिता व विकास में सहयोग पर दिया जोर

अनुपम शुक्ला ने संभाला गाजीपुर के जिलाधिकारी का कार्यभार,कोषागार में अभिलेखों पर हस्ताक्षर कर ग्रहण किया पदभार, मीडिया से संवाद में पारदर्शिता व विकास में सहयोग पर दिया जोर

गाजीपुर, 22 अप्रैल 2026।जनपद के नवागत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बुधवार को पूर्वाह्न कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहुंचकर डबल लॉक में आवश्यक अभिलेखों पर हस्ताक्षर कर विधिवत रूप से जिलाधिकारी गाजीपुर के पद का कार्यभार ग्रहण किया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, उपजिलाधिकारी सदर व मुहम्मदाबाद तथा वरिष्ठ कोषाधिकारी मंगलेश सिंह पालिवाल उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि अनुपम शुक्ला वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे जनपद अंबेडकर नगर में जिलाधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों के साथ परिचयात्मक प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका जनपद के विकास एवं शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में अत्यंत महत्वपूर्ण है।उन्होंने मीडिया से अपेक्षा की कि वे विकास कार्यों में सहयोग करते हुए भ्रामक खबरों से बचें तथा किसी भी स्तर पर कमियां पाए जाने पर प्रशासन को अवगत कराएं। साथ ही उन्होंने सरकार की मंशा के अनुरूप फार्मर रजिस्ट्री अभियान पर विशेष जोर देते हुए किसानों से अपील की कि जिनका पंजीकरण अभी तक नहीं हुआ है, वे कैंप के माध्यम से अवश्य अपना रजिस्ट्रेशन कराएं।

इस दौरान सूचना अधिकारी राकेश कुमार सहित उपस्थित मीडिया बंधुओं ने नवागत जिलाधिकारी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी सहित जनपद के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button