Breaking Newsभारतराजनीति

मान्यवर कांशीराम की 92वी जयंती जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाया गया

मान्यवर कांशीराम की 92वी जयंती जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाया गया

सामाजिक परिवर्तन के महानायक मान्यवर कांशीराम की 92वी जयंती “बहुजन समाज दिवस अर्थात पी०डी०ए० दिवस“ तारामंडल रोड स्थित सत्यम लान में जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाया गया संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव व महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रामभुआल निषाद व मुख्य वक्ता लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल एवं छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष विनित कुशवाहा उपस्थित रहे नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मान्यवर कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। सांसद रामभुआल निषाद व लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल व छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनित कुशवाहा ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी ने अपना पूरा जीवन बहुजन समाज को शासन-कर्ता जमात बनाने के लिए समर्पित किया. उन्होंने मंडल रिपोर्ट के समर्थन में राष्ट्र-व्यापी जन आंदोलन खड़ा किया। उन्होंने दिसम्बर 1992 में महान समाजवादी नेताजी मुलायम सिंह यादव के साथ समझौता किया “बहुजन समाज बनाओ अभियान“ को तेज किया। श्री मुलायम सिंह ने इटावा से श्री कांशीराम को लोकसभा में निर्वाचित कराने में मदद की। दिसम्बर 1993 में नेताजी के नेतृत्व में मजलूमों की सरकार बनी। मान्यवर कांशीराम ने अपना जीवन दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, धार्मिक अल्पसंख्यकों तथा समाज के अन्य कमजोर वर्गों की एकता और भाईचारा के लिए समर्पित किया था। उसी को “बहुजन समाज दिवस अर्थात पी०डी०ए० दिवस“ कहा गया है। 6000 जातियों में तोड़े हुए लोगों को जोड़कर भाईचारा बनाने का महान काम आज श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी कर रही है। जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए के सभी महापुरुषों को सम्मानजनक स्थान देती है। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय तथा सभी जनपदों के पार्टी कार्यालयों में सभी महापुरुषों की जयंती तथा पुण्यतिथि मनाई जाती है।दलितों, वंचितों एवं शोषितों को अधिकार दिलाने के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष करने वाले मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। इस दौरान प्रमुख रूप से सांसद रामभुआल निषाद लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष विनित कुशवाहा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी जिला महासचिव रामनाथ यादव पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी यशपाल रावत पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव प्रहलाद यादव नगीना प्रसाद साहनी एम एल सी प्रत्याशी कमलेश कुमार रुपावती बेलदार अमरेन्द्र निषाद डाक्टर संजय कुमार मनुरोजन यादव बृजनाथ मौर्य कृष्ण कुमार त्रिपाठी संजय पहलवान राघवेन्द्र तिवारी राजू मैना भाई अखिलेश यादव मिर्जा कदीर बेग मुन्नीलाल यादव नरसिंह यादव शशिकांत दुबे विद्या सागर उर्फ छोटू देवेंद्र भुषण निषाद आशुतोष गुप्ता राजेश भारती सुमन पासवान गिरिश यादव राहुल यादव गवीश दुबे धन्नजय सिंह सैथवार पुजारी यादव बाबुराम यादव अजय कन्नौजिया रवि प्रताप यादव भृगुनाथ निषाद अरविंद शुक्ला सर्वेश तिवारी दयानन्द विद्रोही संजय यादव राहुल गुप्ता लालजी भारती मनीष कमांडो सुनील यादव अमरजीत यादव रामनिरंजन यादव सुरेंद्र मौर्य घनश्याम राव सच्चिदानंद यादव महेंद्र निषाद रणजीत पासवान हरेंद्र हैरी फिरदौस आलम पप्पू यादव मारकंडेय यादव संतोष गौड़ अमर अग्रहरि जितेंद्र श्रीवास्तव प्रवीण निषाद शिवशंकर गौड़ संजय पासवान सुशीला भारती उर्मिला देवी अनारकली मौर्य राम अजोर मौर्य सरिता सोनकर बालेन्द्र यादव मनोज गौतम आजम लारी सन्तोष मौर्य श्यामदेव निषाद आनन्द राय राजू प्रसाद एजाज अहमद बल्लभ सहाय अमित यादव मनोज पाण्डेय रविंद्र यादव पविंद्र यादव मृत्युंजय पांडे छोटेलाल राजभर रामप्रसाद शर्मा हीरालाल यादव भूपेंद्र सरकार विक्की निषाद बीएल साहनी रामाज्ञा मौर्य बृजेश यादव सुनील मौर्य सुनील यादव सर्वेश यादव राजकुमार जौहर मुरारी लाल मौर्य फुलचंद विश्वकर्मा राम आशीष यादव गोली यादव गोरख मिश्रा डॉ अछैवर सलीम शेख अभिमन्यु मौर्य सत्यप्रकाश भोला यादव सुभाष निषाद शैलेन्द्र यादव धर्मेन्द्र यादव विंध्याचल यादव सीताराम गौड़ जनार्दन यादव राजेंद्र यादव राकेश यादव रामसरन विनोद श्यामसुंदर गणेश महेंद्र सन्तोष दुर्गेश ईश्वर चंद्र विकास गुड्डू मजनु भाई अशोक आदि मौजूद रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button