Breaking Newsभारतराजनीति

कांशीराम जयंती: मायावती ने किया नमन, बोलीं- सपा का पीडीए प्रेम छलावा; विरोधी पार्टियों की कथनी-करनी में अंतर

कांशीराम जयंती: मायावती ने किया नमन, बोलीं- सपा का पीडीए प्रेम छलावा; विरोधी पार्टियों की कथनी-करनी में अंतर

कांशीराम जयंती पर मायावती ने उन्हें नमन किया। इस अवसर पर बसपा सुप्रीमो ने कहा कि सपा का पीडीए प्रेम छलावा है। विरोधी पार्टियों की कथनी-करनी में बहुत अंतर है। इसलिए इनसे सतर्कता जरूरी है।

बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 92वीं जयंती पर पार्टी अध्यक्ष मायावती ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की तरह समाजवादी पार्टी भी बहुजन समाज की हितकारी नहीं है। इन दलों से बहुजन समाज के हित व कल्याण की आशा करना रेगिस्तान में पानी तलाशने जैसा है। इन पार्टियों के छलावा व दिखावा से सावधान रहना जरूरी है।

बसपा सुप्रीमो ने मॉल एवेन्यू स्थित केंद्रीय कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आह्वान किया कि बहुजन समाज के लोग बसपा मूवमेंट से जुड़कर मिशनरी अंबेडकरवादी बनें। अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करें। बसपा ही डॉ. अंबेडकर के नक्शे-कदम पर चलने वाली ’असली पार्टी’ है। सपा व अन्य विरोधी दलों की कथनी व करनी में बड़ा अंतर है। सांसदी और विधायकी आदि का प्रलोभन देकर बहुजन समाज के वोट की शक्ति को कमजोर करने वाले इन दलों के साथ निजी लाभ व स्वार्थ के लिए पार्टी व मूवमेंट से दगा करने वालों से भी दूरी रखनी जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button