गाजीपुर : UPSI सीधी भर्ती परीक्षा 2025: पहले दिन 1091 परीक्षार्थी रहें अनुपस्थित

गाजीपुर
UPSI सीधी भर्ती परीक्षा 2025: पहले दिन 1091 परीक्षार्थी रहें अनुपस्थित
गाजीपुर। उ0प्र0 पुलिस भर्ती व पदोन्नति बोर्ड, लखनऊ के द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की परीक्षा को निष्पक्ष, नकल विहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा ने सामुहिक रूप से आदर्श इण्टर कालेज मुहआबाग, राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग एवं राजकीय पालिटेक्निक कालेज गाजीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लगाये गये सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग हेतु कंट्रोल रूम को देखते हुए परीक्षा कक्ष में पहुचकर परिक्षार्थियों का प्रवेश पत्र एवं आधार चेक किया गया। उन्होने परीक्षा के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं केन्द्र व्यवस्थापक के साथ लगाये गये सेक्टर एवं जोनल तथा स्टेट्रिक मजिस्टेªट को कड़े निर्देश दिया कि किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। कड़ाई से अपने कार्यो एवं दायित्वो का शत प्रतिशत निर्वहन किया जाय। किसी भी केन्द्र पर लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जायेगी। जनपद में कुल-11 परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम दिन दो पालीयों में परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुयी। जिसमें प्रथम पाली में 4080 अभ्यर्थी में 1119 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें एवं द्वितीय पाली में 4080 में 1091 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें।



