Breaking Newsभारत

दुखद समाचार: वाराणसी हेडक्वार्टर के मैनेजर राणा युजवेंद्र का गोरखपुर में आकस्मिक निधन

दुखद समाचार: वाराणसी हेडक्वार्टर के मैनेजर राणा युजवेंद्र का गोरखपुर में आकस्मिक निधन

​गोरखपुर: फॉर्मेड कंपनी के सिनर्जी डिवीजन में कार्यरत वाराणसी हेडक्वार्टर के मैनेजर राणा युजवेंद्र के आकस्मिक निधन की अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, वे ऑफिशियल वर्किंग के सिलसिले में वाराणसी से गोरखपुर आए हुए थे।

​बताया जा रहा है कि वे गोरखपुर के एक होटल में ठहरे हुए थे, जहाँ सुबह वे अपने कमरे में मृत पाए गए। इस हृदयविदारक घटना से उनके सहकर्मियों और पूरे फार्मा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

​राणा युजवेंद्र एक कर्मठ और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन को कंपनी और उनके सहयोगियों के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। वर्तमान में स्थानीय प्रशासन मामले की जाँच कर रहा है और निधन के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button