गुरुग्राम : नन्हे मन, वीर गाथाएं ऑनलाइन स्टोरी सेशन का शुभारंभ

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24 सुरेंद्र गुरुग्राम
नन्हे मन, वीर गाथाएं ऑनलाइन स्टोरी सेशन का शुभारंभ

शक्ति योगशाला और ऑल स्किल एंड रिसर्च (ASR) फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों के लिए एक विशेष ऑनलाइन स्टोरी कार्यक्रम “नन्हे मन, वीर गाथाएं” का शुभारंभ आज 10 मार्च 2026 को किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रसिद्ध साहित्यिक व्यक्तित्व सुश्री प्रीति चौहान द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर सुश्री प्रीति चौहान ने ऑनलाइन जुड़कर गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ दो प्रेरणादायक लघु कहानियाँ बच्चों के साथ साझा कीं। उनकी रोचक और प्रेरणादायी प्रस्तुति ने बच्चों और अभिभावकों को भारतीय संस्कृति और वीरता की परंपराओं से जोड़ने का संदेश दिया।
इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए योग गुरु शालिनी भल्ला झांब* ने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों को भारतीय राजाओं, परंपराओं और संस्कृति की प्रेरणादायक कहानियों से जोड़ने की एक अनोखी पहल है। उन्होंने बताया कि यह विशेष ऑनलाइन स्टोरी सेशन कक्षा 6 तक के बच्चों के लिए तैयार किया गया है, जिसमें सरल भाषा, रोचक शैली और हर दिन एक नया चेहरा तथा नई कहानी प्रस्तुत की जाएगी।
यह कार्यक्रम 10 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक चलेगा। इसमें भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क मात्र ₹11 रखा गया है। कार्यक्रम से प्राप्त संपूर्ण राशि ऑल स्किल एंड रिसर्च (ASR) फाउंडेशन को समर्पित की जाएगी, जो समाज में कौशल विकास और सामाजिक उत्थान के लिए कार्यरत एक गैर-सरकारी संगठन है।
ऑल स्किल एंड रिसर्च (ASR) फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री एम. पी. शर्मा ने कहा कि यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा मोबाइल की दुनिया से निकलकर भारत की महान वीर गाथाओं, समृद्ध परंपराओं और संस्कारों से जुड़े, तो यह कार्यक्रम एक उत्तम अवसर है।
कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से बच्चों को भारतीय इतिहास और संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलेगा, प्रेरणादायक वीर कथाएँ सुनने को मिलेंगी, उनके आत्मविश्वास और संस्कारों का विकास होगा तथा अनुभवी कथावाचकों से संवाद का भी मौका मिलेगा।
उन्होंने कहा कि यह केवल एक स्टोरी सेशन नहीं, बल्कि बच्चों के लिए भारतीय संस्कृति का एक अमूल्य उपहार है। उन्होंने सभी अभिभावकों से इस कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की। अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें: श्रीमती शालिनी भल्ला (9625108284) तथा श्री एम. पी. शर्मा (9868814492)
अंत में श्री एम. पी. शर्मा ने GraphyVerse के प्रमुख श्री आयुष भल्ला का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके समर्पित प्रयासों और रचनात्मक डिज़ाइन एवं विज्ञापन सहयोग के बिना यह कार्यक्रम इतने प्रभावी रूप में साकार नहीं हो पाता।



