बांसगांव, गोरखपुर : दो दिवसीय वंडर बॉक्स प्रशिक्षण बीआरसी पर प्रारंभ

दो दिवसीय वंडर बॉक्स प्रशिक्षण बीआरसी पर प्रारंभ
बांसगांव, गोरखपुर

ब्लॉक संसाधन केंद्र बांसगांव में दो दिवसीय वंडर बॉक्स प्रशिक्षण खंड शिक्षा अधिकारी बांसगांव रोहित पांडेय के अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं कक्षा एक में पढ़ाने वाले शिक्षकों को शामिल किया गया है।इस प्रशिक्षण का उद्देश्य रोचकता एवं रचनात्मक के साथ खेल खेल में बच्चों को शिक्षा देना है। बच्चों को यह महसूस ही ना हो कि उन्हें पढ़ाया जा रहा है वह खेल-खेल में ही पढ़ते रहे और सीखते रहे।हाल ही में विद्यालयों में बच्चों की रचनात्मकता और जिज्ञासा को बढ़ाने के लिए “वंडर बॉक्स” पहल शुरू की गई है। यह एक विशेष बॉक्स होता है, जिसमें छात्र अपनी जिज्ञासाएँ, प्रश्न, सुझाव या समस्याएँ लिखकर डाल सकते हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को खुलकर सोचने और अपने विचार व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
शिक्षकों के अनुसार वंडर बॉक्स से बच्चों में प्रश्न पूछने की आदत विकसित होती है। कई बार छात्र कक्षा में संकोच के कारण प्रश्न नहीं पूछ पाते, लेकिन इस बॉक्स के माध्यम से वे अपनी जिज्ञासाएँ आसानी से लिख सकते हैं। बाद में शिक्षक उन प्रश्नों को पढ़कर कक्षा में चर्चा करते हैं और बच्चों को सही जानकारी देते हैं।
शिक्षा विभाग का मानना है कि यह पहल बच्चों में वैज्ञानिक सोच, तर्कशक्ति और रचनात्मकता को बढ़ाने में सहायक होगी। साथ ही इससे शिक्षक भी यह समझ पाते हैं कि विद्यार्थियों के मन में किस प्रकार के सवाल और समस्याएँ हैं।
विद्यालयों में वंडर बॉक्स के प्रयोग से छात्रों की भागीदारी बढ़ी है और वे पढ़ाई में अधिक रुचि लेने लगे हैं। संदर्भदाता दिलीप श्रीवास्तव एवं प्रशांत पांडेय का कहना है कि यदि इस पहल को सही ढंग से लागू किया जाए तो यह बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।संदर्भदाता के रूप में सरिता पासवान,वर्षा कन्नौजिया,दिलीप श्रीवास्तव,प्रशांत पांडेय सहित प्रशिक्षु के रूप में नंदकुमार सिंह, पंकज पाण्डेय,संदीप मिश्र ,संदीप नायक,भानु प्रकाश यादव,द्वारिकानाथ,नंद कुमार ,अमरनाथ गुप्ता,राजेश,राजेंद्र कुमार यादव,पार्वती पांडेय,कनुपा मल्ल,सविता सिंह,रीता त्रिपाठी,निशा वर्मा,नित्यानंद राय,ऋतु चौहान, सुनीता गुप्ता आदि शिक्षक एवं आँगनबाड़ी कार्यकत्रिया उपस्थित थी। इस प्रशिक्षण में ब्लॉक संसाधन केंद्र बांसगांव के कर्मचारी राजेश सिंह,चंद्रकेश सिंह,ईश्वर दयाल श्रीवास्तव,मनोज यादव,अनिल यादव आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा।



