Breaking Newsभारत

छत्तीसगढ़ : अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही करने के दिए निर्देश

अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही करने के दिए निर्देश

पीएम सम्मान निधि योजना अंतर्गत पात्र किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करें:-कलेक्टर

शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़

बलरामपुर, 09 मार्च 2026/ संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री कटारा ने पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास, स्वास्थ्य सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर प्रगति लाने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने आगामी समाधान शिविर के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक आवेदक की समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करें। ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए अप्रारंभ आवासों को शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम जनमन आवास की प्रगति की भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत पंजीयन की जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक पात्र किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद एवं बीज के भंडारण, वितरण तथा उपलब्धता की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने किसानों को खाद-बीज का समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित पीएम जनमन मोबाइल मेडिकल यूनिट की जानकारी लेते हुए यूनिट में चिकित्सकों की उपस्थिति, दवाइयों की उपलब्धता तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एमएमयू के माध्यम से सभी समुदायों विशेषकर पहाड़ी कोरवा एवं पण्डो जनजाति के लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने को कहा।

जल जीवन मिशन के तहत कार्यों की जानकारी लेते हुए कलेक्टर श्री कटारा ने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संबंधी समस्याओं का चिन्हांकन कर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रीष्मकालीन में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और लोगों को सुचारू रूप से पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल समाधान करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने समय-सीमा के लंबित प्रकरण की विभागवार समीक्षा करते हुए गुणवतापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य मार्गों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाएं और सड़कों को व्यवस्थित करें ताकि आवागमन सुव्यवस्थित हो और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने आगामी 22 मार्च को आयोजित होने वाली उल्लास परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण कर ले ताकि परीक्षा का संचालन व्यवस्थित रूप से किया जा सके।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल, श्री चेतन बोरघरिया, श्री अभिषेक गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button