Breaking Newsभारत

गाजीपुर : जखनिया ब्लॉक परिसर में श्रम विभाग का श्रमिक पंजीयन एवं जागरूकता अभियान सम्पन्न

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।

आज दिनांक।12/09/025को

जखनिया ब्लॉक परिसर में श्रम विभाग का श्रमिक पंजीयन एवं जागरूकता अभियान सम्पन्न

जखनिया (गाज़ीपुर)। विकास खंड जखनिया के ब्लॉक परिसर स्थित मीटिंग हाल में श्रम विभाग द्वारा शुक्रवार को श्रमिक पंजीयन एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर लगभग तीन सौ श्रमिकों की उपस्थिति रही, जिनमें से केवल पचास का ही पंजीयन हो सका। शेष श्रमिकों को बिना पंजीयन कराए ही लौटना पड़ा।

इस पर खेद प्रकट करते हुए मनरेगा मजदूर संघ के जिला महासचिव मनभाऊ राजभर ने कहा कि संगठन बीते दो वर्षों से मनरेगा अधिनियम 2005 के तहत श्रमिकों को जागरूक करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में श्रमिकों की उपस्थिति के कारण सभी का पंजीयन नहीं हो पाया। राजभर ने मांग की कि ग्रामसभा स्तर पर विशेष कैंप लगाकर शेष श्रमिकों का पंजीयन कराया जाए।

कार्यक्रम में श्रम विभाग और महिला कल्याण विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ मनरेगा मजदूर संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रभान राजभर, ब्लॉक कोषाध्यक्ष पुरेंद्र कुमार, ब्लॉक महासचिव सुमन चौहान, ब्लॉक सचिव लाल बहादुर यादव, इंदल राम, बंदना प्रजापति, इस्रावती देवी, नीलम गिरी, सुनीता देवी, राजी चौहान, प्रियंका देवी, मीना चौहान, पूनम चौहान और यसमीन बेगम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button