भारतशिक्षा

साधारण परिवार की छात्रा अन्नू खरवार ने लगातार दूसरी बार UGC-NET किया क्वालीफाई

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।

आज दिनांक।05/02/026को

साधारण परिवार की छात्रा अन्नू खरवार ने लगातार दूसरी बार UGC-NET किया क्वालीफाई

जखनियां/गाज़ीपुर।श्री महंथ रामाश्रय दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भुड़कुड़ा, गाज़ीपुर की साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाली छात्रा अन्नू खरवार ने UGC-NET दिसंबर 2025 की परीक्षा में समाजशास्त्र विषय से लगातार दूसरी बार असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पी-एच.डी. में प्रवेश हेतु क्वालीफाई कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।उल्लेखनीय है कि अन्नू खरवार ने इसी महाविद्यालय से वर्ष 2023 में स्नातक परीक्षा प्रथम श्रेणी में तथा वर्ष 2025 में स्नातकोत्तर (समाजशास्त्र) की परीक्षा प्रथम श्रेणी एवं सर्वोच्च स्थान के साथ उत्तीर्ण की है। वर्तमान में अन्नू महाविद्यालय की बी.एड प्रथम सेमेस्टर की छात्रा है और साथ ही आगामी असिस्टेंट प्रोफेसर, राजकीय महाविद्यालय की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है।अपनी सफलता का श्रेय अन्नू ने महाविद्यालय के प्राचार्य एवं विद्वान शिक्षकों, विशेषकर समाजशास्त्र विभाग के प्राध्यापकों को दिया है। छात्रा ने विश्वास जताया है कि आगामी प्रयास में वह JRF भी अवश्य क्वालीफाई करेगी।अन्नू की इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है और छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बृजेश कुमार जायसवाल ने अन्नू को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए उसे महाविद्यालय की अन्य छात्राओं के लिए रोल मॉडल बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button