जूनियर कुश्ती व हॉकी प्रतियोगिताओं के लिए 21 सितंबर को जिला स्तरीय चयन-ट्रायल

जूनियर कुश्ती व हॉकी प्रतियोगिताओं के लिए 21 सितंबर को जिला स्तरीय चयन-ट्रायल
गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय संघ समन्वय जूनियर बालक कुश्ती एवं जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 21 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से स्व. मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम करमपुर, सैदपुर, गाजीपुर के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी 21 सितंबर को प्रातः 9 बजे तक अपनी प्रविष्टि दे सकते हैं। प्रवेश निःशुल्क रहेगा।जिला खेल कार्यालय गाजीपुर की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जूनियर बालकों की प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 3 से 5 अक्टूबर तक इटावा में तथा जूनियर बालिकाओं की हॉकी प्रतियोगिता 4 से 9 अक्टूबर तक मऊ में आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय चयन के बाद कुश्ती के चयनित खिलाड़ियों का मंडलीय चयन/ट्रायल 23 सितंबर को डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा, वाराणसी में तथा हॉकी के चयनित खिलाड़ियों का मंडलीय चयन/ट्रायल 23 सितंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल, लालपुर, वाराणसी मंडल में प्रातः 9 बजे से होगा।विज्ञप्ति में बताया गया है कि खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी लाना अनिवार्य होगा। कुश्ती प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु के बालक खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। वर्ष 2006 और 2008 में जन्मे खिलाड़ी पात्र होंगे, जबकि वर्ष 2009 में जन्मे खिलाड़ी चिकित्सक अथवा माता-पिता की अनुमति प्रमाण-पत्र के साथ प्रतिभाग कर सकेंगे।कुश्ती के फ्री स्टाइल भारवर्ग 57-61, 61-65, 65-70, 70-74, 74-79, 79-86, 86-92, 92-97 एवं 125 किलोग्राम तथा ग्रीको रोमन के 55-60, 60-63, 63-67, 67-72, 72-82, 82-87, 87-97, 97 एवं 130 किलोग्राम भारवर्ग निर्धारित किए गए हैं।वहीं, जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगी, जिनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2008 या उसके बाद की होगी। खेल विभाग ने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर चयन-ट्रायल में प्रतिभाग करने की अपील की है।



