14 अगस्त को विभाजन विभषिका स्मृति दिवस-2026 का आयोजन राज्य स्तर तथा समस्त जनपदों में किया जाएगा

14 अगस्त को विभाजन विभषिका स्मृति दिवस-2026 का आयोजन राज्य स्तर तथा समस्त जनपदों में किया जाएगा
*मा0 मुख्यमंत्री जी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा विभाजन विभषिका पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा*
स्मृति दिवस आयोजन का उद्देश्य विभाजन की त्रासदी के प्रति युवा पीढ़ी को जागरूक करते हुए प्रभावित लोगों के साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करना है
– जयवीर सिंह
लखनऊ: 04 अगस्त, 2026
विभाजन विभषिका स्मृति दिवस-2026 का आयोजन 14 अगस्त, 2026 को प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जांएगे। इस आयोजन का उद्देश्य खासतौर से युवा पीढ़ी को विभाजन की त्रासदी के प्रति जागरूक करते हुए प्रभावित लोगों के साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करना है। इस अवसर पर लखनऊ सहित प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में कार्यक्रम आयोजित किए जांएगे।
यह जानकारी मंगलवार को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व 14 अगस्त, 2026 को मा0 मुख्यमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ तथा अन्य जिलों में मा0 मंत्रीगणों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किए जांएगे। इन कार्यक्रमों में भारत सरकार द्वारा विभाजन विभषिका पर तैयार की गयी सामग्री पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी तथा विभाजन के समय विस्थापित होकर भारत आए परिवारों को इस विभषिका से जुड़ी हुई सामग्री को प्रदर्शित करने हेतु आमंत्रित किया जाएगा।
जयवीर सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विभाजन की त्रासदी से पीड़ितों हेतु 02 मिनट का मौन रखा जाएगा तथा मतुआ समुदाय के इतिहास, सांस्कृतिक धरोहर और योगदान पर आधारित डाक्यूमेंटरी फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। इसी प्रकार सभी 75 जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जांएगे। जिनमें विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं सार्वजनिक संस्थानों में व्याख्यान एवं चर्चाएं आयोजित की जाएगी। इन कार्यक्रमों में विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संगठनों जैसे- सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, उ0प्र0 सिंधी सभा, सिंधी अकादमी, सनातनी पंजाबी महासभा एवं बंगाली समुदाय का सहयोग लिया जाएगा।
इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम लोकभवन, लखनऊ जीपीओं पार्क में आयोजित किए जांएगे। जनपदीय स्तरीय आयोजन के लिए जिलाधिकारी द्वारा स्थान निर्धारित किया जाएगा। विभाजन विभषिका पर आधारित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं पीड़ित परिवारों की सामग्रियों की प्रदर्शनी का आयोजन जीपीओं पार्क, लखनऊ में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उ0प्र0 द्वारा किया जाएगा। मा0 मुख्यमंत्री जी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा विभाजन विभषिका पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन के उपरांत जीपीओ पार्क से लोकभवन तक मौन जुलूस निकाला जाएगा।
लखनऊ सहित समस्त जनपदों में शरणार्थियों की पहली एवं दूसरी पीढ़ियों को लेकर बस्तियों, बाजारों अथवा शिक्षण संस्थाओं में मौन जुलूस, शांति पाठ एवं कैंडल लाइट मार्च का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर 03 मिनट का अभिभाषण कार्यक्रम आयोजित कराया जाएगा। इसके अलावा सन् 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन विभषिका से जुड़ी हुई पुस्तकों का प्रदर्शन किया जाएगा। संस्कृति विभाग, उ0प्र0 इन समस्त कार्यक्रमों का समन्वय करेगा। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करा दिए गए है।
सम्पर्क सूत्र-केवल



