Breaking Newsभारत

सादगी के साथ मनाएंगे अटलजी की पुण्यतिथिः ब्रजेश पाठक

सादगी के साथ मनाएंगे अटलजी की पुण्यतिथिः ब्रजेश पाठक

16 अगस्त को आयोजित हो रही अटल स्मृति संध्या को लेकर बैठक में तैयारियों की समीक्षा

डिप्टी सीएम ने बैठक में रखे विचार, कहा- यादों में सदैव जीवत हैं अटलजी

लखनऊ। 06 अगस्त

श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत रत्न श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि 16 अगस्त को सादगी के साथ मनाई जाएगी। इस संबंध में राजभवन कॉलोनी में आहूत बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का।
बैठक में डिप्टी सीएम ने जानकारी दी कि 16 अगस्त को केजीएमयू स्थित अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में अटल स्मृति संध्या का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में पद्मश्री एवं प्रख्यात कवि प्रो.अशोक चक्रधर द्वारा एकल काव्य पाठ किया जाएगा। डिप्टी सीएम ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहेंगे।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी संतोष सिंह, त्रियंबक त्रिपाठी, मंत्री, लखनऊ व्यापार मंडल नारायण शुक्ला, डॉ. केके सिंह, डिप्टी मेयर पम्मी तिवारी, संजय चौधरी, अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय, विनायक पांडेय, रमेश तूफानी, मीडिया प्रभारी, भाजपा मनीष दीक्षित, पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी गुड्डू, डॉ. वीडी मिश्रा, पार्षदगण राजू गांधी, बबलू मिश्रा, अनुराग मिश्रा, अरविंद त्रिपाठी मुन्ना, मंडल अध्यक्ष आनंद पांडेय, अंजनी शुक्ला, रमाशंकर शुक्ला, पूर्व डीजी पुलिस डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला, लोकनाथ अग्रवाल एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button