Breaking Newsभारत

सपा का मास्टर स्ट्रोक: गोरखपुर में अनुप यादव ‘ईश्वर’ और राजकमल मौर्य बने जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

सपा का मास्टर स्ट्रोक: गोरखपुर में अनुप यादव ‘ईश्वर’ और राजकमल मौर्य बने जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

​गोरखपुर। समाजवादी पार्टी ने आगामी चुनावों से पहले संगठन को धार देने के लिए बड़ी घोषणा की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने गोरखपुर के कर्मठ नेता अनुप यादव ‘ईश्वर’ और राजकमल मौर्य उर्फ सुनील मौर्य को जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

​प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया है कि दोनों नए पदाधिकारी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाएंगे। इस घोषणा के बाद जनपद के सपाई खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है।

​बधाइयों का तांता:

नवनियुक्त उपाध्यक्षों को बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, जिला महासचिव रामनाथ यादव, महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य और मैना भाई प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इनके आने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button