Breaking Newsभारत

गाजीपुर : धरम्मरपुर – जमानियां पक्का पुल से कूदकर किशोरी ने दी जान, तफ्तीश में जुटी पुलिस

गाजीपुर

धरम्मरपुर – जमानियां पक्का पुल से कूदकर किशोरी ने दी जान, तफ्तीश में जुटी पुलिस

गाजीपुर। जिले के करंडा थाना क्षेत्र स्थित धरम्मरपुर जमानिया पक्का पुल से कूदने वाली किशोरी का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक करंडा थाना क्षेत्र के कटारिया गांव निवासी निशा शर्मा (उम्र लगभग 16 वर्ष), पुत्री सियाराम शर्मा, मंगलवार देर रात घर से निकली थी और पुल से कूदने की आशंका जताई जा रही थी।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की थी। इसी दौरान स्थानीय लोगों की मदद से नदी में किशोरी का शव दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे बाहर निकलवाया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। फिलहाल किशोरी के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button