विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी,आरोग्य भारती व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी,आरोग्य भारती व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में
पृथिव्यां त्रीणि रत्नानि जलमन्नम सुभाषितम अर्थात पृथ्वी के तीन रत्नों में जल प्रथम रत्न है जिसके बिना जीवन की परिकल्पना असंभव है इसी बात को लोगों तक पहुचाने हेतु आज दिनाँक 22/04/26 प्रातः 9 बजे विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी,आरोग्य भारती व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में चेयरमैन फ़तेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश एवं आरोग्य भारती के जिला सचिव तथा पर्यावरण प्रमुख कानपुर प्रांत डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा जल संरक्षण जागरूकता,पॉलिथीन हटाओ इकोब्रिकस बनाओ,हीटवेव(लू) से बचाव हेतु जागरूकता अभियान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खुशवक्तरॉय नगर व 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों की पहली बरसी पर श्रद्धांजलि सभा देवीगंज पुल के नीचे आयोजित की गई।डॉ अनुराग द्वारा सभी बालक बालिकाओं व अध्यापकों को बताया कि पूरी दुनिया मे पीने का पानी सिर्फ 1 प्रतिशत है जिसका एक चौथाई ही भारत के पास है जिसे बचाने के लिए वाटर बेल लगाने,अनावश्यक जल व्यर्थ न बहाने,आरओ से व्यर्थ निकलने वाले पानी को एकत्र कर गृहकार्य में लेने हेतु व पालीथीन हटाने के लिए इकोब्रिकस बनाने हेतु जागरूक किया गया व सभी अध्यापकों,बच्चों को जल संरक्षण जागरूकता निवेदन पत्रक भी इस आशय से दिए गए जिन्हें बच्चों के माध्यम से व्हाट्सएप में भेजकर उनके अभिभावकों को जागरूक करने हेतु दिए गए,साथ ही हीट वेव से बचाव हेतु दोपहर में निकलने से बचने,सिर में कपड़ा या टोपी लगाने,पानी खूब पीने तथा खाली पेट न रहने की सलाह दी व नशे से सम्बंधित वस्तुओं से दूर रहने की सलाह दी।अंत में सभी बच्चों व अध्यापकों को विश्व पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी का संरक्षण करने,जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।ततपश्चात 10 बजे देवीगंज पुल के नीचे 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम हमले में मारे गए 26 पर्यटकों की पहली बरसी पर श्रद्धांजलि दो मिनट का मौन रखकर दी गई व सम्पूर्ण विश्व से आतंकवाद की समाप्ति के लिए प्रार्थना की गई।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज मिश्र,अध्यापक शैलेंद्र त्रिपाठी, कुमुदलता,दीपमाला सिंह,आजीवन सदस्य पपिन्दर सिंह,संजय कुमार श्रीवास्तव, नमो नारायण गुप्ता,सुरेश श्रीवास्तव,अभिनव श्रीवास्तव, विनय कुमार अग्रहरि,पुत्तन बाजपेयी,सुघर सिंह एडवोकेट, सचिन कुमार गुप्ता,शरनपाल सिंह,शिवराम,मंजीत कौर,प्रमोद कुमार अग्रहरि उपस्थित रहे।
Balram Singh
India Now24



