Breaking Newsभारतराजनीति

लखनऊ सीएम योगी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र, बोले- अब सिफारिश और रिश्वत देकर नहीं योग्यता से मिलती है नौकरी

लखनऊ सीएम योगी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र, बोले- अब सिफारिश और रिश्वत देकर नहीं योग्यता से मिलती है नौकरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 936 प्रधान परिचालक/प्रधान परिचालक (यांत्रिक) को नियुक्ति पत्र देने के बाद संबोधित किया और इस दौरान बीते नौ वर्षों में प्रदेश में आए परिवर्तन की चर्चा की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते नौ साल में प्रदेश की छवि पूरी तरह बदल गई है। अब युवाओं को सिफारिश और रिश्वत लेकर नौकरी नहीं दी जाती है बल्कि उनकी योग्यता के आधार पर नियुक्ति होती है।मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हाल में उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित प्रधान परिचालकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद संबोधित कर रहे थे।

सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में सिर्फ 3000 पुलिस जवानों की ट्रेनिंग की क्षमता थी पर अब तक भी 60 हजार पुलिस जवानों का प्रशिक्षण प्रदेश के अपने पुलिस केंद्रों में हो चुका है।

उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट करता है कि अगर कार्य करने की इच्छाशक्ति हो तो और नीयत साफ हो तो परिणाम लाए जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button