Breaking Newsभारतराजनीति

लखनऊ मोहान रोड स्थित शिवरी प्लांट में नगर निगम कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न; सुशील तिवारी ‘पम्मी’ सर्वसम्मति से चुने गए उपाध्यक्ष

लखनऊ मोहान रोड स्थित शिवरी प्लांट में नगर निगम कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न; सुशील तिवारी ‘पम्मी’ सर्वसम्मति से चुने गए उपाध्यक्ष

​लखनऊ। मोहान रोड स्थित शिवरी प्लांट में आज नगर निगम कार्यकारिणी की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें सभी माननीय सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्री सुशील तिवारी ‘पम्मी’ जी को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया।

​इस अवसर पर नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके लंबे अनुभव, सक्रिय सहभागिता और सकारात्मक सहयोग से नगर निगम कार्यकारिणी जनहित तथा लखनऊ के विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगी।

बैठक में मुख्य रूप से लखनऊ के चौमुखी विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। नगर निगम लखनऊ के विकास और जन-सरोकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रहा है।

​इस महत्वपूर्ण बैठक में माननीय मेयर (महापौर), नगर आयुक्त सहित कार्यकारिणी के सभी सम्मानित सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button