Breaking Newsभारत

गाजीपुर : ओबीसी विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर: ओ लेवल व सीसीसी कोर्स का निःशुल्क प्रशिक्षण, ऑनलाइन आवेदन शुरू

ओबीसी विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर: ओ लेवल व सीसीसी कोर्स का निःशुल्क प्रशिक्षण, ऑनलाइन आवेदन शुरू

गाजीपुर। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित ओबीसी निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत ओ लेवल एवं सीसीसी (CCC) कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।योजना का लाभ लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं obccomputertraining.upsdc.gov.in पोर्टल पर स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय Institute Selection में प्रथम वरीयता (First Preference) के रूप में Infotech Computer Institute of IT का चयन करें, ताकि सीट इसी संस्थान में आवंटित हो सके। अन्य संस्थानों की वरीयता विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार निर्धारित कर सकते हैं।ऑनलाइन आवेदन पूर्ण होने के बाद फॉर्म की पीडीएफ डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकालें। सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ दो सेट तैयार कर पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में जमा करना होगा।यदि किसी विद्यार्थी को ऑनलाइन आवेदन करने में कोई समस्या आती है, तो वह प्रातः 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे के बीच संस्थान पहुंचकर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करा सकता है।

संस्थान की ओर से अपील की गई है कि जो भी पात्र छात्र-छात्राएं सरकार की इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे समय रहते अपना पंजीकरण अवश्य कराएं ताकि उन्हें निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण का लाभ मिल सके।महत्वपूर्ण सूचना: रजिस्ट्रेशन के समय सभी आवश्यक दस्तावेज तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर साथ लेकर आएं, जिससे आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button