Breaking Newsभारत

लखनऊ : मजदूर दिवस पर राहत की पहल: शुक्रिया वेलफेयर सोसाइटी और Social Youth Wing ने बांटी 300 राहत किट 

मजदूर दिवस पर राहत की पहल: शुक्रिया वेलफेयर सोसाइटी और Social Youth Wing ने बांटी 300 राहत किट 

भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए 1 मई से 1 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान

लखनऊ, 1 मई 2026:मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रिया वेलफेयर सोसाइटी एवं Social Youth Wing द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में मेहनतकश मजदूरों के बीच राहत किट का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य तेज गर्मी में मजदूर वर्ग को जरूरी सहायता उपलब्ध कराना है।

वितरित की गई राहत किट में गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सामग्री जैसे ओआरएस, पानी की बोतल, जलजीरा, पारले बिस्कुट, गमछा और धूप से बचाव के लिए टोपी शामिल थीं। इन सामग्रियों से मजदूरों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।

शुक्रिया वेलफेयर सोसाइटी की फाउंडर डॉ. नीलोफर ने बताया कि यह सेवा अभियान 1 मई से शुरू होकर 1 जुलाई तक लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह विशेष पहल मजदूर वर्ग को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, ताकि उन्हें गर्मी के मौसम में आवश्यक सहयोग मिल सके।

वहीं Social Youth Wing के फाउंडर माहिर खान ने जानकारी दी कि अब तक शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 300 राहत किट वितरित की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मजदूरों तक राहत पहुंचाकर उन्हें इस भीषण गर्मी में सहारा देना है।

इस सामाजिक पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे समाज सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button