लखनऊ निर्विरोध चुने गए नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्य छह पदों पर हुआ चुनाव भाजपा के पांच और सपा का एक सदस्य चुना गया

लखनऊ निर्विरोध चुने गए नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्य छह पदों पर हुआ चुनाव भाजपा के पांच और सपा का एक सदस्य चुना गया
लखनऊ। नगर निगम कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो गया । सुबह 11:00 बजे शुरू हुई नगर निगम सदन की विशेष बैठक में भाजपा की ओर से पांच और सपा की ओर से एक प्रत्याशी ने नामांकन किया । नामांकन पत्रों की जांच के बाद महापौर सुषमा खर्कवाल ने सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया है ।चुनाव निर्विरोध होगा इसकी संभावना पहले से ही जताई जा रही थी । दोनों दलों ने मिलकर उतने ही प्रत्याशी उतारे जितने पद खाली थे। अब नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में भाजपा के 10 और सपा के दो पार्षद हो जाएंगे । पहले भी यही स्थिति थी। छह पदों पर यह चुनाव बीती एक जून को दो साल का कार्यकाल पूरा कर रिटायर हुए छह सदस्यों की जगह पर किया गया है।
निराश हुए सपा के वरिष्ठ पार्षद रेशू सपा की ओर से पहले जगदीश चंद्र बोस वार्ड से लगातार छह बार जीत दर्ज करने वाले पार्षद यावर हुसैन रेशू को प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना देर रात तक थी लेकिन सुबह सदन में अचानक पहली बार भरवारा मल्हौर वार्ड से पार्षद बनी ममता रावत को टिकट दे दिया गया। टिकट देने की जानकारी भी महापौर को ममता रावत ने दल के नेता कामरान बेग से फोन पर बात कराकर दी। चुनाव के दौरान सपा पार्षद दल के नेता कामरान बेग सदन में मौजूद नहीं रहे। इससे पार्षद यावर हुसैन रेशू खासे नाराज दिखे।
निर्विरोध विजय हुए यह पार्षदभाजपासुशील तिवारी पम्मी- लालकुआंराजीव बाजपेई- तिलक नगर रकाबगंज कुंडरीसंजय राठौर- राजीव गांधी प्रथमविनोद यादव- न्यू हैदरगंज तृतीयरश्मि सिंह- फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड==
सपा ममता रावत= भरवारा मल्हौर वार्ड


