Breaking Newsभारत

गोरखपुर रात 10 बजे घर से निकला युवक, सुबह पेड़ से लटकता मिला शव-मोटरसाइकिल से हुई पहचान

गोरखपुर रात 10 बजे घर से निकला युवक, सुबह पेड़ से लटकता मिला शव-मोटरसाइकिल से हुई पहचान

स्थानीय लोगों ने सोमवार सुबह राजपुर में एक पेड़ से युवक का शव लटकता देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पेड़ के नीचे युवक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन मिला।मोटरसाइकिल के चेसिस नंबर के आधार पर युवक की पहचान जंगल कौड़िया के फुलवरिया गांव निवासी रामनारायण सिंह, 23 वर्ष के रूप में की गई।

कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के राजपुर में सोमवार सुबह एक पेड़ से 23 वर्षीय युवक का शव लटकता मिला। मृतक की पहचान पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया चौकी अंतर्गत फुलवरिया निवासी रामनारायण सिंह के रूप में हुई। पेड़ के पास ही युवक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद हुए।

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने सोमवार सुबह राजपुर में एक पेड़ से युवक का शव लटकता देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पेड़ के नीचे युवक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन मिला।

मोटरसाइकिल के चेसिस नंबर के आधार पर युवक की पहचान जंगल कौड़िया के फुलवरिया गांव निवासी रामनारायण सिंह, 23 वर्ष के रूप में की गई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। गांव वालों ने बताया कि रामनारायण बीती रात करीब 10 बजे घर से निकला था और उसके बाद वापस नहीं लौटा।

परिजनों ने भी रातभर उसकी तलाश की। सुबह शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। कैंपियरगंज के सीओ अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button