Breaking News

CBI ने यूपी से अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा, जापानी नागरिकों को बनाते थे निशाना

CBI ने यूपी से अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा, जापानी नागरिकों को बनाते थे निशाना

सीबीआई ने अयोध्या और वाराणसी से अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा है। ये गिरोह जापानी नागरिकों को निशाना बनाता था। सीबीआई की छापेमारी में कुल छह सदस्य पकड़े गए हैं। इनमें चार यूपी से पकड़े गए हैं।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सीबीआई ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान रोहित मौर्य के रूप में हुई है। यह उस गिरोह का सदस्य था जो जापानी नागरिकों को निशाना बनाता था। सीबीआई साइबर अपराधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन चक्र-V’ चला रही है।

इसके तहत सीबीआई ने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के 19 शहरों में छापेमारी की। इस दौरान छह आरोपी गिरफ्तार किए गए। यूपी से गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से तीन वाराणसी और एक अयोध्या से पकड़ा गया है। वाराणसी से पकड़े गए आरोपियों में शुभम जायसवाल, विवेक राज और आदर्श कुमार शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button