Breaking Newsभारत

लखनऊ का पहला ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं टेस्टिंग सेंटर तैयार, आज होगा उद्घाटन

लखनऊ का पहला ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं टेस्टिंग सेंटर तैयार, आज होगा उद्घाटन

लखनऊ: राजधानी का पहला ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं टेस्टिंग सेंटर (डीटीटीआई) शहर के बंथरा क्षेत्र में बनकर तैयार हो गया है. आज इस सेंटर का उद्घाटन होगा. उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह को उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया है. ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों को ड्राइविंग टेस्ट के लिए बंथरा के ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं टेस्टिंग सेंटर (डीटीटीआई) आना होगा.लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन जारी होता है. इसमें आरटीओ की भूमिका नहीं होती. घर बैठे ही आवेदक डालना लाइसेंस का टेस्ट पास कर प्रिंटआउट निकाल सकता है पास होने पर लर्नर लाइसेंस जारी हो जाता है परिवहन विभाग की तरफ से अप्रूव होते ही घर बैठे आवेदक प्रिंट आउट निकाल सकता है. ड्राइविंग लर्नर लाइसेंस जिस डेट पर जारी होता है उसके एक महीने बाद या छह महीने के अंदर आवेदक को अपना ड्राइविंग लाइसेंस परमानेंट कराना होता है.स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदकों को ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ कार्यालय व देवा रोड एआरटीओ कार्यालय जाना पड़ता है. यहां पर बायोमेट्रिक व दस्तावेजों की जांच के बाद ड्राइविंग टेस्ट होता है, लेकिन अब ड्राइविंग टेस्ट की जिम्मेदारी आरटीओ या ए कार्यालय की जगह डीटीटीआई को सौंप दी गई है. प्रदेश भर में डीटीटीआई खोले जा रहे हैं. लखनऊ में कुल चार सेंटर खोले जाने हैं. इसमें पहले सेंटर को बीते 11 जून को परिवहन विभाग की ओर से अनुमति मिली थी. बंथरा में ड्राइविंग सेंटर बनाया गया है, जहां आवेदकों का ड्राइविंग टेस्ट होगा.लखनऊ के एआरटीओ (प्रशासन) प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि डीटीटीआई तैयार हो गया है. उद्घाटन के बाद आवेदकों को टेस्टिंग के लिए बंथरा जाना होगा. हालांकि अभी तक ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ आने वाले आवेदक यहीं ड्राइविंग टेस्ट देकर डीएल बनवा लेते थे, लेकिन अब उन्हें बायोमेट्रिक व दस्तावेजों की जांच यहां करवानी होगी और टेस्टिंग बंथरा में होगी. इससे उन्हें 15 किमी तक और दूरी तय करनी पड़ेगी. देवा रोड एआरटीओ से डीएल बनवाने वालों को करीब 45 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर बंथरा जाना होगा. इससे उनके लिए और ज्यादा दिक्कत होगी, लेकिन आने वाले महीनों में लखनऊ के अन्य डीटीटीआई खुल जाने पर उन्हें सहूलियत मिलेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button