Breaking Newsभारत

गाजीपुर : जनपद गाजीपुर पुलिस महकमे में सोमवार देर रात बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किए जाने से पुलिस विभाग में हलचल मच गई

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर पुलिस महकमे में सोमवार देर रात बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किए जाने से पुलिस विभाग में हलचल मच गई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनहित को ध्यान में रखते हुए 11 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया। सभी अधिकारियों को अपने नए तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार निरीक्षक तारावती यादव को प्रभारी निरीक्षक मरदह से प्रभारी निरीक्षक सादात बनाया गया है। निरीक्षक पन्नेलाल यादव को प्रभारी निरीक्षक सादात से प्रभारी निरीक्षक बिरनों तथा निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय को प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद से प्रभारी निरीक्षक मरदह की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक बागीश विक्रम सिंह को थानाध्यक्ष दुल्लहपुर से थानाध्यक्ष शादियाबाद, निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक के वाचक पद से प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद तथा निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप को प्रभारी थाना मुहम्मदाबाद से पुलिस अधीक्षक का वाचक नियुक्त किया गया है।

उपनिरीक्षक बासुदेव प्रसाद को चौकी प्रभारी भितरी (थाना सैदपुर) से थानाध्यक्ष बहरियाबाद बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक बृजेश कुमार गुप्ता को थानाध्यक्ष बहरियाबाद से वरिष्ठ उपनिरीक्षक भुड़कुड़ा भेजा गया है। उपनिरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष बिरनों से प्रभारी स्वाट टीम, उपनिरीक्षक संतोष कुमार राय को थानाध्यक्ष भांवरकोल से थानाध्यक्ष दुल्लहपुर तथा उपनिरीक्षक रोहित कुमार मिश्रा को प्रभारी स्वाट टीम से थानाध्यक्ष भांवरकोल नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। एक साथ हुए इस व्यापक फेरबदल को जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। रातों-रात जारी हुए इस स्थानांतरण आदेश से पूरे पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button