Breaking Newsभारत

गोरखपुर: पुलिसिया बर्बरता का संगीन आरोप, युवक को हवालात में थर्ड डिग्री देने का दावा; हालत गंभीर

गोरखपुर: पुलिसिया बर्बरता का संगीन आरोप, युवक को हवालात में थर्ड डिग्री देने का दावा; हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से पुलिसिया बर्बरता और भ्रष्टाचार का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के मंझरिया (डोमिनगढ़) के रहने वाले एक युवक विवेक यादव ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने विपक्षी पार्टी से मोटी रकम लेकर न सिर्फ उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कराया, बल्कि विरोध करने पर उसे हवालात में बंद कर बेरहमी से ‘थर्ड डिग्री टॉर्चर’ भी दिया।

​जमानत पर रिहा होने के बाद युवक की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे गोरखपुर-सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

रास्ते से लेकर हवालात तक पिटाई का आरोप

पीड़ित विवेक यादव के अनुसार, 28 जून को एक जमीनी विवाद के सिलसिले में डोमिनगढ़ पुलिस चौकी की टीम ने उसे हिरासत में लिया था। आरोप है कि डोमिनगढ़ चौकी से लेकर तिवारीपुर थाने ले जाने के दौरान रास्ते में और फिर हवालात के भीतर पुलिसकर्मियों ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। विवेक का दावा है कि उसे लाठियों और पट्टों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसे गंभीर अंदरूनी और बाहरी चोटें आई हैं।
​पुलिस ने आरोपों को नकारा, दी सफाई

​दूसरी ओर, पुलिस प्रशासन ने युवक द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। पुलिस का आधिकारिक बयान है कि युवक के साथ कोई मारपीट नहीं की गई है। पुलिस के मुताबिक, विवेक यादव को जब हिरासत में लिया गया था, वह चोटिल हालत में पहले से ही था।

फिलहाल, पीड़ित पक्ष इस मामले में उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करने की तैयारी में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button