Breaking Newsभारत

रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

रक्तदान है महादान शिवेंद्र विक्रम सिंह

गोरखपुर

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी गोरखपुर एवं अमर उजाला फाउंडेशन के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में एक रक्तदान शिविर का आयोजन रक्तदान प्रभारी ज्ञानेंद्र ओझा द्वारा किया गया।इस रक्तदान शिविर में रेडक्रॉस के सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह,प्रभारी सचिव एवं कोषाध्यक्ष विशाल जायसवाल,डॉ संतोष नायक सहित गोरखपुर जनपद के सर्वाधिक 90 वीं बार के रक्तदाता महेन्द्र चतुर्वेदी,सत्येंद्र बहादुर सिंह एडवोकेट,विवेक जायसवाल, श्रेष्ठा मिश्रा(प्रथम बार), आयुष चतुर्वेदी (प्रथम बार),अंकित पाण्डेय,आशीष गुप्ता,गिरिजेश कुमार राय, मंजू रावत, इमराना खान सहित 40 रक्तदानियों ने रक्तदान किया।
इस कार्यक्रम मे रक्तदान सेंटर के प्रभारी डॉ प्रशांत अस्थाना,अधीक्षक डॉ ओ पी सिंह, डॉ बी के सुमन, बार एसोसिएशन खजनी के अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, विवेक जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विनय कुमार पाठक, पुष्पराज दुबे, पंकज पाण्डेय,संजय कुमार,आदित्य निगम,अंजू कुशवाहा, गीता यादव,सहित अनेक ने रक्तदान एवं कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

रक्तदानियों को प्रमाण पत्र एवं रेडक्रॉस प्रतीक कप देकर सम्मानित किया गया। उक्त जानकारी पंकज पांडेय मीडिया प्रभारी इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button