भारतराजनीति

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज,18 जून को गाजीपुर में होगा बौद्धिक सम्मेलन, गांव-गांव पहुंचकर दिया आमंत्रण

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज,18 जून को गाजीपुर में होगा बौद्धिक सम्मेलन, गांव-गांव पहुंचकर दिया आमंत्रण

जखनियां (गाजीपुर)। केंद्र सरकार के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 18 जून 2026 को जिला मुख्यालय गाजीपुर स्थित रोडवेज बस स्टेशन के समीप अग्रवाल पैलेस में पूर्वाह्न 10 बजे एक भव्य बौद्धिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार सिंह होंगे।कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय के नेतृत्व में जखनियां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता की अपील की गई।पत्रकारों से बातचीत में पारसनाथ राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि यह कालखंड गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों की सेवा, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार एवं अवसर उपलब्ध कराने तथा किसानों को सम्मान दिलाने के लिए समर्पित रहा है।उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व मंच पर आत्मविश्वास से भरे एक सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने वैश्विक चुनौतियों के बीच भी दुनिया को स्थिरता, सहयोग और मानव कल्याण का संदेश दिया है। देश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय गौरव को नई पहचान मिली है।जनसंपर्क अभियान में योगेन्द्रनाथ राय, जखनियां के पूर्व प्रधान इंद्रजीत सिंह, पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा के प्राध्यापक डॉ. संतोष कुमार मिश्र, रामकेवल यादव, मोलनापुर तालगांव के ग्राम प्रधान सुभाष यादव, महामंडलेश्वर श्री बालकृष्ण यति इंटर कॉलेज बिंद्रावन के प्रधानाचार्य पंकज सिंह, झोटना के ग्राम प्रधान सोनू सिंह, मनीष सिंह तथा नन्दलाल शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button