Breaking Newsभारत

मेरठ : मेरठ के हमायूं नगर वार्ड-36 में तीन महीने से बदहाल गली, जलभराव और कीचड़ से लोगों का जीना दूभर

मेरठ के हमायूं नगर वार्ड-36 में तीन महीने से बदहाल गली, जलभराव और कीचड़ से लोगों का जीना दूभर

रिपोर्ट – शमीम अहमद
रिपोर्टर मेरठ

मेरठ। हमायूं नगर, वार्ड-36 में वसीम बेसमेंट के बराबर वाली गली पिछले लगभग तीन महीनों से बदहाल स्थिति में पड़ी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गली का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं किया गया, जिसके कारण बारिश के दौरान पूरी गली में पानी भर जाता है और कीचड़ फैल जाता है। इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

क्षेत्रवासियों के अनुसार नालियों का गंदा पानी गली में जमा रहता है, जिससे दुर्गंध फैलती है और संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। गली में धूल, मिट्टी और गंदगी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद सड़क फिसलन भरी हो जाती है, जिससे आए दिन बाइक सवार और राहगीर फिसलकर घायल हो रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो क्षेत्रीय पार्षद ने कोई ठोस कदम उठाया है और न ही नगर निगम की ओर से समस्या का समाधान किया गया है।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि गली का निर्माण कार्य जल्द से जल्द कराया जाए, जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए तथा नालियों की सफाई कराकर लोगों को इस गंभीर समस्या से राहत दिलाई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button