भारतशिक्षा

प्राचार्य के पुनः कार्यभार ग्रहण से महाविद्यालय में हर्ष,निलंबन वापसी का शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने किया स्वागत

प्राचार्य के पुनः कार्यभार ग्रहण से महाविद्यालय में हर्ष,निलंबन वापसी का शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने किया स्वागत

 

जखनियां/गाजीपुर। श्री महंथ रामाश्रय दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भुड़कुड़ा के प्राचार्य प्रो. (CMA) बृजेश कुमार जायसवाल के निलंबन की वापसी के बाद महाविद्यालय परिवार में हर्ष एवं प्रसन्नता का माहौल है। प्राचार्य के पुनः कार्यभार ग्रहण करने पर शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस निर्णय का स्वागत किया।प्राचार्य के निलंबन प्रकरण में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा गठित त्रि-सदस्यीय जांच समिति में प्रो. राघवेंद्र कुमार पांडेय, प्रो. सुरेश कुमार पाठक एवं प्रो. सुधाकर सिंह शामिल रहे। समिति के प्रयासों तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के हस्तक्षेप के क्रम में निलंबन वापसी का निर्णय लिया गया। इसके बाद महाविद्यालय के अध्यक्ष/प्रबंधक पूज्य महंथ  शत्रुघ्न दास जी द्वारा निलंबन वापस लिए जाने का महाविद्यालय परिवार ने स्वागत किया।महाविद्यालय परिवार का कहना है कि प्राचार्य की पुनः वापसी से शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों में स्थिरता आएगी। सभी ने उम्मीद जताई कि प्रो. बृजेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में महाविद्यालय शैक्षणिक उन्नति, प्रशासनिक सुदृढ़ता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेगा।निलंबन वापसी पर शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन, जांच समिति तथा महाविद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग, संवाद एवं समन्वय के माध्यम से महाविद्यालय की गरिमा, शैक्षणिक गुणवत्ता और विकास की परंपरा को और मजबूत किया जाएगा।महाविद्यालय परिवार ने प्राचार्य के पुनः कार्यभार ग्रहण को सकारात्मक वातावरण की पुनर्स्थापना और संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस निर्णय के बाद महाविद्यालय परिसर में उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button