
प्रतिष्ठित व्यापारी व समाजसेवी विनय सिंह को जान से मारने की धमकी, शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी
गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं समाजसेवी विनय प्रताप सिंह को एक युवक द्वारा कथित रूप से जान से मारने की धमकी देने और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों एवं समर्थकों में आक्रोश व्याप्त है।पीड़ित विनय प्रताप सिंह ने शादियाबाद थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एक युवक ने उनके साथ सार्वजनिक स्थान पर अभद्र व्यवहार किया तथा गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर तथ्यों की जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि समाजसेवियों एवं व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।शादियाबाद थाना पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


